लैपटॉप खरीदना हुआ आसान: सरकार दे रही है 50% आर्थिक सहायता, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
12वीं के बाद तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने लैपटॉप सहायता योजना (Laptop Sahay Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत, छात्रों को ₹50,000 या उससे अधिक मूल्य के लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। योजना का लाभ किन्हें मिलेगा, पात्रता मानदंड क्या हैं और आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें, इन सभी सवालों के जवाब के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Laptop Sahay Yojana 2024
यह योजना गुजरात राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन होनहार छात्रों की मदद करना है जो स्कूल की पढ़ाई के बाद तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने पर कुल लागत का 50% वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
Laptop Sahay Yojana में कितने पैसे मिलते हैं।
लैपटॉप की राशि | योजना में दे अनुदान |
50,000/- रुपये | 25,000/- रुपये |
50,000/- से कम | कुल राशि का 50% |
50,000/- से अधिक | अधिकतम 25,000/- रुपये |
Laptop Sahay Yojana Laptop Amount
गुजरात सरकार की लैपटॉप सहाय योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप की कुल खरीद राशि का 50% अनुदान दिया जाता है। इस योजना में ₹50,000 तक के लैपटॉप पर 50% यानी ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
यदि लैपटॉप की कीमत ₹50,000 से कम है, तो सरकार कुल लागत का आधा हिस्सा अनुदान के रूप में देगी। वहीं, यदि लैपटॉप की कीमत ₹50,000 से अधिक है, तब भी अधिकतम सहायता राशि ₹25,000 तक ही सीमित रहेगी। इस योजना के तहत अनुदान की अधिकतम सीमा ₹25,000 तय की गई है।
लैपटॉप सहाय योजना के लिए पात्रता
- लैपटॉप सहाय योजना का लाभ उन श्रमिकों के बच्चों को दिया जाएगा, जो कम से कम 1 वर्ष या इससे अधिक समय से किसी स्थानीय कारखाने में कार्यरत हैं।
- श्रमिक के पास श्रमिक कार्ड होना आवश्यक हैं।
- विद्यार्थी किसी राजकीय या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12 में न्यूनतम 70% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम, तकनीकी या डिजाइनिंग कोर्स में प्रवेश लेना चाहिए।
- लैपटॉप विद्यार्थी के नाम पर ही ख़रीदा जाना अनिवार्य हैं।
- विद्यार्थी का गुजरात का मूल निवासी होना आवश्यक हैं।
- विदेश में तकनीकी शिक्षा या किसी अन्य तकनीकी कोर्स में हिस्सा लेने के लिए Laptop Sahay Yojana का लाभ नहीं दिया जाएगा।
नोट:- लैपटॉप सहाय योजना का लाभ लेने के लिए यह अनिवार्य हैं कि संबंधित विद्यार्थी के कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के 6 माह के भीतर लैपटॉप ख़रीदा जाये। इस समयावधि के बाद ख़रीदे गए लैपटॉप के लिए 50% अनुदान राशि प्रदान नहीं की जाएगी।
Laptop Sahay Yojana Online Apply
- लैपटॉप सहाय योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले sanman.gujarat.gov.in को विजिट करें।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर ही आपको Citizen Login का मेनू दिखा जाएगा।

- अब इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको अपनी एक User ID बनानी अनिवार्य हैं।
- इसके लिए आप लॉगिन मेनू में नीचे दिए गए Please Register Here के विकल्प का चयन करें।
- अब यहाँ आप अपनी आधार कार्ड संख्या दर्ज करें।
- उपयोगकर्ता के प्रकार के लिए अपने अनुसार सही विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद अपनी श्रम कल्याण निधि की खाता संख्या दर्ज करें।
- इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद Fetch पर दबायें तथा विवरण सत्यापित करें।
- अपनी आईडी के लिए पासवर्ड निर्धारित करें।
गुजरात सहाय के लैपटॉप सहाय योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आपकी नई यूजर आईडी रजिस्टर हो चुकी हैं। आप लैपटॉप सहाय में आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें।
- पोर्टल पर लॉगिन करें तथा लैपटॉप सहाय योजना का चयन करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन संपन्न होने के बाद लैपटॉप सहाय योजन का लाभ विद्यार्थी के बैंक खाते में DBT माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
Laptop Sahay Yojana क्या है?
Laptop Sahay Yojana गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होनहार छात्रों को तकनीकी शिक्षा में मदद प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार 12वीं कक्षा के बाद तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 50% आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
योजना की मुख्य विशेषताएं
- आर्थिक सहायता:
सरकार लैपटॉप की कुल लागत का 50% तक अनुदान देती है।- अधिकतम सहायता राशि: ₹25,000।
- यदि लैपटॉप की कीमत ₹50,000 से कम है, तो आधी राशि का अनुदान मिलेगा।
- योजना का उद्देश्य
- Laptop Sahay Yojana का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को डिजिटल युग में सशक्त बनाना और उनकी तकनीकी शिक्षा को आसान बनाना है। यह योजना न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देती है, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती है।
ये भी जानिए।
- SSC Stenographer Exam City जारी यहाँ से चैक करें किस शहर में है आपका एग्जाम सेण्टर
- Free Scooty Yojana new List 2024: फ्री स्कूटी योजना के लिए मेरिट लिस्ट जारी यहां से अपना नाम चेक करें
- PM Vishwakarma Yojana, Payment Status Check: विश्वकर्मा योजना की नई अपडेट के बाद, इन लोगों को मिलेंगे 15,000/- रुपए
- Army में निकली 713 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू जानिए योग्यता व पूरी जानकारी
- Railway ALP Exam City 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की एग्जाम सिटी जारी यहां से चेक करें
- Bihar CHO Admit Card 2023 जारी, यहाँ से करो डाउनलोड
- Railway RPF SI Admit Card 2023 जारी: यहाँ से करें डाउनलोड
- SSC Junior Hindi Translator के एडमिट कार्ड जारी यहाँ से करें डाउनलोड